ऑटो सर्विस शॉप से हजारों की नगदी उड़ाई सीसीटीवी फुटेज से चोर की हुई पहचान पूर्व में दुकान में कर चुका है काम  

Spread the love

रुद्रपुर। अज्ञात चोर ने ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में तीन पानी डाम के समीप ऑटो सर्विस शॉप के छत के दरवाजे का ताला तोड भीतर गल्ले में रखी हजारों की नगदी चोरी कर ली। प्रातः दुकान खोलने पहुंचे दुकान स्वामी ने जब भीतर का नजारा देखा तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। दुकान स्वामी का कहना है कि उसने दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखकर चोर की पहचान कर ली है,  जो पूर्व में दुकान में काम कर चुका है।

 जानकारी के अनुसार तीन पानी डाम फुलसुंगा निवासी भाष्कर चौहान पुत्र बुद्धराम की तीन पानी डाम सिडकुल रोड़ पर श्री बाला जी ऑटो सर्विस नाम से मोटर साईकिल रिपेयरिंग की दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात्रि रोज की तरह 9 बजे दुकान बंद कर घर गये थे। गुरूवार प्रातः 8 बजे दुकान खोलकर देखा तो भीतर शीशे का दरवाजा टूटा हुआ था। केबिन में गल्ले में रखे 46 हजार रूपये गायब थे। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर दुकान की छत का दरवाजा तोड़ भीतर आया और उसने हथौड़े से सीढ़ियों पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा। जिसके बाद वह कांच का दरवाजा तोड़ केबिन के भीतर गया और उसने गल्ले में रखे 46 हजार रूपये चोरी कर लिये। चोरी करने के बाद वह दुकान के पीछे स्थित नाले में कूद कर भाग गया। यह सब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट दिखाई दिया। उसने बताया कि दुकान में चोरी करने वाले की पहचान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर कर ली गई है। वह पूर्व में कुछ दिन दुकान पर काम कर चुका है। बाद में उसके घर जाकर चोरी करने के दौरान पहने कपड़े बरामद कर लिए जबकि वह मौके फरार है। भास्कर ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार चोर को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप