ऑनलाइन खरीदे सामान का डिलीवरी ब्वाॅय बन ऐसे की लाखों रुपयों की ठगी, चार युवक गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। ऑनलाइन खरीदे गए सामान की डिलीवरी में खेल कर आजियो कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले चार डिलीवरी ब्वाय पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। चारों ने कंपनी से कुछ ही दिनों में तकरीबन 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपियों के पास से कंपनी का माल और कुछ पॉलीथिन बरामद हुई है। पुलिस चारों को मंगलवार को न्यायालय में पेश करेगी।
इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आजियो कंपनी शैडोफैक्स नाम की कुरियर कंपनी के माध्यम से सामान की डिलीवरी करती है। शैडोफैक्स के एरिया मैनेजर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने चौकी धारा में शिकायत में बताया कि काफी दिनों से कंपनी सामान डिलीवर कर रही है। लेकिन, इसके पैसे आजियो कंपनी के पास नहीं आ रहे हैं। बहुत से पैकेट वापस आते हैं, जिनमें कहा जाता है कि ग्राहक ने सामान वापस कर दिया। पर इन पैकेट में भी सामान नहीं निकलता है। कंपनी ने जांच की तो पता चला कि तकरीबन 18 लाख रुपये का सामान इसी तरह गायब कर दिया गया है।  यह सारा काम उनके डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम से किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस इनके बारे में पता करते हुए चारों आरोपियों तक पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने रविवार देर शाम सलीम अली निवासी घड़ी गोखन, मुजफ्फरनगर, जयप्रकाश उर्फ दीपक झा निवासी ग्राम कनहोई थाना घनश्यामपुर जनपद दरभंगा, रोहन उर्फ दीपेंद्र चौधरी, निवासी गोशन नगर, नागवास जनपद मधुबनी बिहार और बंटी निवासी खगौल रोड रामपुर दीनापुर थाना खगोल रामपुर पटना को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कंपनी का सामान भी बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे कंपनी के माल को एक फेक आईडी के माध्यम से किसी एड्रेस पर मंगवाते हैं। क्योंकि वह एड्रेस फर्जी होता है तो वो आर्डर ऑटोमेटिक कैंसिल हो जाता है। क्योंकि उस आर्डर की डिलीवरी हम ही करते हैं तो वह कैंसिल ऑर्डर वाले कीमती सामान को उस पैकिंग से निकाल कर उसके स्थान पर सड़ा गला सामान पैक कर कंपनी को वापस कर देते हैं। कस्टमर के नाम से मंगवाए गए ब्रांडेड सामान को अलग से महंगे दामों में बेच देते हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप