ऑपरेशन मुक्ति के तहत 43 बच्चो के कराये दाखिले

जसपुर। ऑपरेशन मुक्ति के तहत पुलिस टीम ने 43 बच्चों को चिंहित कर स्कूल में दाखिले कराये। यह वह बच्चे हैं जो भिक्षा वृत्ति, कूड़ा बीनना और गुब्बारे बेचने आदि बालश्रम में संलिप्त थे। एसआई जावेद मलिक ने बताया कि डीजीपी अशोक कुमार की महत्वाकांशी मुहिम के तहत एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने उनके नेतृत्व में जसपुर, कुंडा, काशीपुर, आईटीआई व बाजपुर थाना क्षेत्र के लिए टीम नियुक्त की थी। टीम ने बालश्रम और भिक्षावृत्ति में संलिप्त 43 बच्चों को चिंहित कर जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान कई बच्चे आर्थिक स्थिति व अज्ञानता के कारण स्कूल जाने में असमर्थ थे। सामाजिक लोगों के सहयोग से बच्चों को स्कूल बैग, नोटबुक समेत स्टेश्नरी उपलब्ध कराई गई। इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिए उपाधीक्षक ऑपरेशन अनुषा बढोला समेत प्रधनाचार्यों व शिक्षकों ने टीम के कार्य की सराहना की। टीम में सिपाही दयालुराम, गिरीश कांडपाल, महेंद्र, किरन महरा शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद