कई लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले इनामी को एसटीएफ ने  किया गिरफ्तार  

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ इनामी / गैंगस्टर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है, साथ ही जो अब तक टॉप मोस्ट वांटेड है, उनकी लिस्ट बनाकर उनकी गिरफ्तारी हेतु सभी एसटीएफ टीमों को निर्देश दिए गए हैं, जिनके द्वारा समय-समय पर उनके छिपने के संभावित स्थानों पर दविशे दी जा रही हैं। इसी क्रम में आज प्रातः एसटीएफ कार्यालय में सूचना मिलने पर एसटीएफ की कुमाऊं टीम एवं कोतवाली रामनगर की पुलिस टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन में थाना रामनगर जनपद नैनीताल के 25000 रु. के ईनामी अपराधी बचे सिंह अधिकारी को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ईनामी 420 आईपीसी के मुकदमें में पिछले वर्ष से फरार चल रहा था। गिरफ्तार इनामी अपराधी के विरुद्ध थाना रामनगर में मु.अ.सं. 92/2022 धारा 420 भा.द.वि. दर्ज हुवा था, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था।
पकड़े गए शातिर अभियुक्त द्वारा स्थानीय कई लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है, जिसमें इसके विरुद्ध भिन्न-भिन्न न्यायालयों में भी मामले दर्ज हैं, इसके अलावा इस अपराधी के विरुद्ध थाना रामनगर में पूर्व में भी कई मुकदमें धोखाधड़ी के दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार इनामी ने पूछने पर बताया कि फरारी के दौरान वह रामनगर से भागकर वृंदावन, हरिद्वार, बरेली इत्यादि जगहो में पुलिस से छिपकर रहा। एसटीएफ की इस कार्यवाही में आरक्षी राजेन्द्र सिंह मेहरा व कृष्ण चन्द्र शर्मा (सविलाँस) की प्रमुख भूमिका रही। ईनामी अपराधियों के विरुद्ध एसटीएफ का गिरफ्तारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसटीएफ टीम में उ0नि0 विपिन जोशी, उ० नि० के०जी० मठपाल, आरक्षी राजेंद्र सिंह महरा, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी गुरवंत सिंह, हे0का0 सुरेंद्र कनवाल कृष्ण चंद्र शर्मा (सर्विलांस) एवं रामनगर कोतवाली टीम में निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, उ0नि0 रविंद्र राणा, आरक्षी भारत भूषण शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद