कन्हैयालाल की हत्या के बारे में बड़ा खुलासा

Spread the love

उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के बारे में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों हत्यारोपी ऐसे व्हाट्सग्रुप में जुड़े थे जिनसे पाकिस्तान के कुछ लोग भी जुड़े हुए थे। यही नहीं बताया जा रहा है कि हत्यारों को भीड़ से बचाने के लिए बैकअप प्लान भी तैयार किया था। कोई प्रूफ न छूट जाए इसलिए हत्यारोपियों ने पहले CCTV का तार काटा था। यही वजह है कि हत्याकांड के बाद जब उदयपुर की पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया है तो तो रिकॉर्डिंग में कुछ भी नहीं दिखा है। टेलरिंग कर अपनी जीवन बसर करने वाले कन्हैयालाल (Kanhaiya Lal) की हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अब जानकारी सामने आई है कि कन्हैयालाल ने अपनी दुकान में मर्डर से एक हफ्ता पहले ही सीसीटीवी लगवाया था लेकिन पूरी तैयारी के साथ हत्या करने आए जालिमों ने हत्या से पहले सीसीटीवी का तार ही काट दिया था। यही वजह है कि हत्याकांड के बाद जब उदयपुर पुलिस सीसीटीवी चेक किया गया तो रिकॉर्डिंग में कुछ नहीं दिखा।

कन्हैयालाल (Kanhaiya Lal) की मंगलवार दोपहर को दो रेडिकल इस्लामिस्ट रियाज अख्तर अंसारी और गौस मोहम्मद ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने मर्डर का ऑनलाइन वीडियो भी पोस्ट कर दर्जी कन्हैयालाल का सिर काटकर हत्या करने का दावा किया था। दोनों आरोपियों को घटना के कुछ घंटों बाद राजसमंद के भीम क्षेत्र से पकड़ लिया गया..दोनों ऐसी बाइक से भाग रहे थे जिस गाड़ी का नंबर ही 2611 था, जो कि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आतंकी हमले की तारीख भी है। बताया जाता है कि आरोपियों ने ये नंबर प्लेट भी 5000 रुपए में खरीदी था।

व्हाट्सएप ग्रुप पर थे आतंकियों से कनेक्टिड

अब इस मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपी एक रेडिकल इस्लामिस्ट लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए थे। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार इस ग्रुप में मर्डर के बाद आरोपियों ने अपडेट किया था कि, ‘जो टास्क दिया वो पूरा किया’। बड़ा खुलासा ये हुआ कि इस ग्रुप में पाकिस्तान के भी कुछ लोग शामिल हैं।

सूत्रों की मानें तो कन्हैयालाल की हत्या में मात्र दो नहीं बल्कि 5 लोग शामिल थे। हत्या के बाद मोहम्मद गौस और रियाज को एक सेफ पैसेज देने के लिए बैकअप प्लान भी पूरी तरह से तैयार था। उस बैकअप प्लान में 3 लोग शामिल थे जिसमें मोहसिन उसका साथी आसिफ दुकान से थोड़ी ही दूरी पर खड़े नजर रख रहे थे। एक और साथी एक स्कूटी पर वहीं पास में ही तैनात था। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की प्लानिंग थी कि अगर गौस और रियाज मौके पर पकड़े भी जाते तो उनको वहां से निकालने का काम इन तीनों का था। इनके पास भी खंजर थे और प्लान ये था कि अगर हत्यारे फंसते भी तो ये लोग वहां से भाग निकलने में सफल रहें। तीनों अन्य साथी भीड़ पर हमला करके उनको बचा लेते। ये खुलासा इस मामले में गिरफ्तार हुए 2 और आरोपियों से पूछताछ में हुआ है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी