कपकोट  में तीन दिवसीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता शुरू लेंडिंग के समय एक पायलट घायल लोगों में दिखा उत्साह, आसमान में टकटकी लगाकर देखते रहे प्रतियोगिता

Spread the love

कपकोट  में तीन दिवसीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता शुरू

लेंडिंग के समय एक पायलट घायल

लोगों में दिखा उत्साह, आसमान में टकटकी लगाकर देखते रहे प्रतियोगिता
कपकोट। जिलाधिकारी की विशेष पहल से  पर्यटन विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष बसंती देव और डीएम अनुराधा पाल ने रीबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कपकोट क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की अपार संभावना है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
कपकोट में आयोजित कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष ने कहा कि सरकार साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। पिंडारी ग्लेशियर को ट्रैक ऑफ द इयर घोषित किया गया।जिसके बाद साहसिक पर्यटन को जिले में बढ़ावा देने और जिले को विश्व पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने और पर्यटकों को लुभाने के लिए बिशेष प्रयास हो रहे हैं, अब पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता हो रही है। इसमें विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागी पहुंच रहे हैं। इसके बाद जालेख से उड़ान भरकर पायलट केदारेश्वर मैदान पहुंच रहे हैं। इस दौरान कुछ पायलटों की लैंडिंग सही तरीके से नहीं हो पाई और एक मैदान से दूर खेतों में लैंडिंग की, जबकि भवाली से आए पायलट भुवन आर्या मैदान में ही जमीन में गिर गए। वह चोटिल हो गए। उन्हें एक वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले गए। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।वही पहली बार आयोजित हो रही पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में सभी लोगों में उत्साह है,वही डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि जिले में साहसिक पर्यटन से रोजगार की अपार संभावनाएं है, जिले को पर्यटन का हब बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोबिंद बिष्ट, ब्लाक प्रमुख गोविन्द दानू,सीडीओ सजंय सिंह,एसडीएम मोनिका,भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण,पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम साही, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी,जिला महामंत्री सजंय परिहार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड़ा हरीश पखरिया और प्रायोजक समिति सदस्य अन्य मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप