कपड़े की दुकान से चरस की सप्लाई करने वाले दो तस्करो को गिरफ्तार किया

रुद्रपुर ।  कपड़े की दुकान से चरस की सप्लाई करने वाले दो तस्करो को पुलिस, ए एन टी एफ तथा एसओजी ने संयुक्त रूप से लगभग 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक बाइक और बरामद हुआ है।
गुरुवार को थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना पर बुधवार देर रात्रि एसओजी प्रभारी बिजेंद्र शाह के नेतृत्व में एएनटीएफ उप निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान तथा दिनेशपुर उप निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने चक्की मोड़ कपड़ा व्यापारी वीरेंद्र आर्य उर्फ बाली तथा मजरा आनंद सिंह निवासी सुरेंद्र सिंह को 900 ग्राम चरस तथा बाइक संख्या यूके 06 ए एक्स 8490 के साथ पर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया यहां दोनों लंबे समय से चरस का कारोबार कर रहा था। जिनको पुलिस तथा एसओजी व नारकोटिक्स विभाग के द्वारा रेकी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया कि एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करके आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। टीम में एसओजी प्रभारी विजेंदर शाह, नारकोटिक्स उप निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, दिनेशपुर थाने से उपनिरीक्षक मनोज कुमार, भुवन चंद जोशी, गणेश पांडे, ललित कुमार,राजेंद्र कश्यप,नीरज भोज, गोकुल टम्टा, विनोद खत्री तथा महिला कांस्टेबल अरुणा आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति