कबाड़ गोदाम-झोपड़ियों में धधकी आग से करोड़ों का नुकसान

Spread the love

रुद्रपुर,  बगवाड़ा मंडी इलाके के लोगों में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब वहां मौजूद कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। आग और धुएं की लपटों से आसमान में धुआं ही धुआं छाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का कार्य शुरू हुआ। भीषण अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है।जानकारी के अनुसार बगवाड़ा मंडी इलाके की आबादी के पीछे स्थित भूखंड में पहाड़गंज निवासी जफीर अहमद, सलीम अहमद, बगवाड़ा निवासी रंजीत सिंह संधू, एहसान हसन, भूत बंगला निवासी इमरान खान के अलावा वाहिद अली का कबाड़ का गोदाम है। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब अचानक कबाड़ के ढेर में आग लग गई। जब तक कबाड़ गोदाम संचालक कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसे देखकर स्थानीय लोगों में भगदड़ और चीख पुकार का मचने लगी। इस बीच सूचना मिलते ही सीएफओ निशांत कटारिया, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सदर निहारिका तोमर भारी पुलिस बल व अग्निशमन टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग को काबू करने की कोशिश शुरू की। बावजूद आग की लपटें और धुआं इलाके में फैलता गया। जिससे आसमान में धुएं के काले बादल छाने लगे। इस दौरान सिडकुल, किच्छा, गदरपुर, रुद्रपुर के अलावा दमकल की गाडियां बुलाकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग की चपेट में आने से वहां मौजूद गीता देवी, जामिया देवी और प्रदीप कुमार की झोपड़ियां भी जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड से तकरीबन तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। क्षति के सही आकलन के लिए दमकल विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

चलती रही हवा, बढ़ती रही आग

बगवाड़ा मंडी इलाके के कबाड़ गोदामों में लगी को बुझाने में दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसका कारण यह था कि जिस वक्त अग्निकांड घटना घटित हुई। उसी दौरान उतर दिशा की ओर हवा का रुख बहुत ही तेज था। जिस कारण आग को काबू करने के बजाय आग लगातार गोदामों के अलावा आवासीय इलाकों की ओर बढ़ने लगी। जिसे देखकर दमकल विभाग के हाथ पांव फूलने लगे और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को बढ़ने से रोका।

संकरी गलियों से बढ़ी मुश्किलें

बगवाड़ा मंडी में हुए अग्निकांड हादसे के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत उस वक्त आई। जब अग्निकांड स्थल गोदाम के नजदीक जाने के लिए दमकल विभाग को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कारण गोदाम के नजदीक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था। प्रवेश मार्ग इतना सकरा व छोटा था कि गाड़ियां मौके तक पहुंच ही नहीं पायी। जिस कारण दमकल कर्मियों को पाइप को जोड़कर ही आग बुझाना पड़ा।बगवाड़ा इलाके में हुआ भीषण अग्निकांड इतना बढ़ा था कि आग की लपटों में दमकल की गाड़ियों की पानी की बौछार कम पड़ने लगी। महज चंद मिनटों में ही गाड़ियों का पानी समाप्त हो रहा था। जिसके लिए दमकल की 12 गाड़ियों ने पानी भरने के लिए 36 चक्कर लगाए और अग्निशमन विभाग ने चारों ओर से घेराबंदी कर आग पर बौछार मारनी लगातार जारी रखी। इसके बाद ही आग पर काबू पाया गया। बगवाड़ा मंडी स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग की सूचना मिलते ही नेताओं और अधिकारियों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी और यातायात के अलावा भीड़ को नियंत्रित किया। सूचना मिलते ही विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सदर निहारिका तोमर, थाना अध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, थाना प्रभारी भारत सिंह के अलावा आसपास की चौकी का फोर्स और राजस्व विभाग की टीम पहुंची और क्षति आकलन, यातायात व्यवस्था को सुचारू और भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप