करोड़ो रामभक्त का सपना हुआ साकार: विधायक  

Spread the love

रुद्रपुर। आज अयोध्या में प्रभुश्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को विधायक शिव अरोरा ने एलाइंस कालोनी में समस्त कालोनियों के साथ एलइडी स्क्रीन पर लाइव देखा और इस 500 वर्ष की करोड़ो हिन्दू सनातनियो की तपस्या को साकार होते देख साक्षी बने। विधायक शिव अरोरा बोले जिसके हमसभी को सदियों से इंतजार था आज प्रभुश्रीराम यह भव्य मन्दिर बन कर तैयार हो गया जिसकी प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के संतों की मौजूदगी में की , निश्चित रूप से यह क्षण को देखने के लिये हमारी आँखे तरस गयी थी आज वो घड़ी उन करोड़ो बलिदान के बाद आई है इसमें लाखो कारसेवकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी विधायक स्वयं 6 दिसम्बर को बाबरी ढांचा विध्वंस के समय अपनी चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा छोड़ बाबरी विध्वंस आंदोलन में शामिल होने अयोध्या गये थे वह इस क्षण ओर संघर्ष को याद करते हुए भावुक हो गये उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के बाद आरती कार्यक्रम में भाग लिया और प्रभुश्रीराम कि आरती कर समस्त क्षेत्र के सुख सम्रद्धि की कामना की , विधायक बोले यह राममंदिर नही राष्ट्र मन्दिर है जो करोड़ो भारतीयों की आस्था का केंद्र है जिसका साक्षी पूरा संसार बना है और हमको भी सौभाग्य प्राप्त हुआ कि आज इस पल को अपनी आँखों से देख पाये है, वही विधायक शिव अरोरा ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का गुणगान भी किया,उन्होंने कहा यह उनके जीवन का स्वर्णिम पल है क्योंकि वह स्वयं रामजन्म भूमि आंदोलन का हिस्सा रहे हैं आज उनके ह्रदय को काफी संतोष की अनुभूति हुई है कि अयोध्या में राजा राम अपने धाम विराजमान हुए हैं आज चारो ओर सिर्फ राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है, इस दोरान राजकुमार चौधरी, हरनाम चौधरी, मनोज मित्तल, हरीश अरोरा, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, अनमोल विर्क, राजेश पप्पल, विकास सागर, सुनील सागर, सोनू वर्मा, गौरव अरोरा, राजेश डाबर, वंश डाबर, शुभ शर्मा , वासु गुम्बर व अन्य लोग मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    सब्जी वाले से 35 हजार लूट मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा पांच हजार के इनामी अभियुक्त को  30 जनवरी 2024 को सब्जी मंडी से लूटे से रुपये

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर  एक वर्ष पूर्व सब्जी मंडी में एक सब्जी वाले से 35 हजार की नकदी लूट मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी