कांग्रेसी सांसद के ठिकानों से करोड़ों रूपये बरामद होने पर भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

गदरपुर। कांग्रेसी सांसद साहू के ठिकानों से करोड़ों रूपये बरामद होने पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ता शिव मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए और सैकड़ो की संख्या में वहां से जुलूस निकालकर गूलरभोज चौराहे पर एकत्र होकर उन्होंने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और कांग्रेस और राहुल गांधी सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने आरोप लगाया कि झारखंड से कांग्रेस के एक राज्यसभा के सांसद से जुड़ी शराब की कंपनी पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान जप्त नगदी से यह पता चल गया है कि कांग्रेस और नया गठबंधन इंडिया पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। श्री पांडे ने कहा कि सांसद धीरज प्रसाद साहू के परिवार के ठिकानों पर आयकर अधिकारियों को साढ़े 300 करोड़ से ऊपर नगदी बरामद की है। इससे यह सिद्ध हो जाता है कि कांग्रेस पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त है और सच्चाई यह है कि यह कारनामा कांग्रेस का एक छोटा सा काम है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सोनिया राहुल को इसका जवाब देना होगा कि यह किसका पैसा है और कहां से लूट है ।श्री पांडे ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने वाले सोनिया कांग्रेस और राहुल भ्रष्टाचार के माध्यम से जमा किए हुए इन पैसों का जवाब दें ।इतनी बड़ी नगदी बरामद होने पर पूरा देश हैरान है। पुतला फूंकने वालों में मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर, राकेश भुडडी, चंकी हुड़िया, राजेश गुंबर,संतोष गुप्ता, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, उपदेश अरोड़ा, रोहित सुदामा, सतीश मिड्डा जोग सिंह ,रजत हुड़िया, मनी भुसरी, जसवीर सिंह चीमा, हैप्पी चंद्र, पूनम ग्रोवर, कुलबीर चौधरी, राजबाला चौहान, संतोष श्रीवास्तव, प्रमोद कंबोज, सनी बत्रा, रवि पाल, विजय अरोड़ा, विपिन गुप्ता, मनोज शर्मा, मुलखराज अरोड़ा, प्रवीण गिल्होत्रा, गोल्डी चावला, श्याम कालरा,संजय चौधरी, रिजवान प्रधान, जुल्फिकार अली, इंद्रजीत सैनी, कुलबीर चौधरी सहित तमाम भाजपाई बीजेपी नेता मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान