ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

रुद्रपुर। बीती रात काशीपुर रोड पर  ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक को बाहर भेज दिया।
पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात को  लगभग 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि काशीपुर रोड पर गल्ला मंडी के पास एक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इस पर नाइट अफसर एसआई विकास कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि बाइक सवार की ट्रक के पीछे से टक्कर हो गई।  चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार है। उन्होंने बताया कि घायल सूरज साहनी पुत्र रमेश साहनी निवासी सरस्वती बिहार कालोनी रुद्रपुर व नमन गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी शेट्टी कालोनी रुद्रपुर अस्पताल पहुंचाया।  नमन गुप्ता की स्थिति गंभीर है। उसे एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया? पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया है। घायलों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान