कांग्रेस नेता की जमीन पर एनएच ने लिया कब्जा

रूद्रपुर। मार्ग चौड़ीकरण के कार्य में नक्शे में शामिल गदरपुर मार्ग पर ग्राम भमरौला में पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं कांग्रेस नेता की जमीन को एनएच अधिकारियों ने विभागीय व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कब्जे में ले लिया। इस दौरान मौके पर कई बार तीखी नोंक झोक भी हुई। जानकारी के अनुसार गदरपुर मार्ग पर ग्राम भमरौला में मार्ग चौड़ीकरण के कार्य में नक्शे में कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख किन्नू शुक्ला की जमीन भी शामिल थी।
जिस पर एनएच कब्जा नहीं ले पा रहा था और मार्ग निर्माण बीच में ही रूका हुआ था। बताया जाता है कि इस संदर्भ में डीएम न्यायालय में वाद भी विचाराधीन है। एनएच अधिकारियों का कहना है कि भूमि स्वामी को अधिकृत की जाने वाली भूमि का निर्धारित दरों पर भुगतान करने पर भी विभाग सहमत था। परंतु भू स्वामी भूमि देने को तैयार नहीं था। जिस कारण सड़क निर्माण कार्य में निरंतर देरी हो रही थी। बुधवार को एनएच के तुषार गुप्ता, तहसीलदार दिनेश व एसएसआई केसी आर्या टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उनकी पहले से मौजूद लोगों से तीखी नोंक झोंक हुई। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से टीम ने अधिकृत की जाने वाली भूमि पर कब्जा ले लिया। एनएच अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा। मौके पर भू स्वामी द्वारा भूमि पर प्रॉपर्टी कार्यालय खोला गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद