रुद्रपुर। किच्छा कोतवाली में कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पर विद्युत विभाग के एक अधिकारी की झूठी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस पर भाजपा नेताओं के दवाब में आकर एक तरफा कार्रवाई करने के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय जाकर एसपी सिटी का घेराव किया। इस दौरान रिपोर्ट दर्ज होने पर एसपी सिटी और कांग्रेसियों में नोकझौक भी हुई। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही मुकदमा निरस्त और विद्युत अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और कार्यकारी महा नगरध्यक्ष सीपी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी सिटी का घेराव किया। उनका कहना था कि किच्छा में एक गरीब व्यक्ति के विद्युत बिल को लेकर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गणेश उपाध्या य विद्युत विभाग के कार्यालय गए थे। ज हां बेवजह एक विद्युत अधिकारी ने कांग्रेस नेता से अभद्रता की और हाथापाई की कोशिश की। वि वाद का पटाक्षेप होने के बाद भाजपा नेताओं के दवाब में आकर विद्युत अधिकारी ने कांग्रेस नेता उपाध्याय के खिलाफ एक झूठी तहरीर देकर मारपीट करने और अभद्रता किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जब कि किच्छा पुलिस कांग्रेस नेता की तहरीर पर जांच की बात कहकर टालमटोल कर रही है। उनका आरोप था कि पुलिस ने दवाब में आकर एकतरफा कार्रवाई की गई है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही पुलिस ने मुकदमा रदद नहीं किया और विद्युत अधिकारी पर कारवाई नहीं की,तो जिला कांग्रेस कमेटी एक उग्र आंदोलन करेगी ।इस मौके पर सौरभ चिलाना,संजीव कुमार सिंह,कार्मिक सरकार , ए नवी खान,फिरदौस सलमानी,रतन विश्वास,अजीत मलिक, उतम विश्वास आदि मौजूद रहे।




