पुलिस ने एक पिस्टल व तमंचे के साथ दो युवकों को पकड़ा

रुद्रपुर। शौकिया तौर पर पिस्टल और तमंचा लेकर घूमना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से पुलिस ने जिंदा कारतूस भी बरामद किये है।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि मोदी मैदान के पास दो संदिग्ध युवक एक बाइक के साथ खड़े हैं। इस पर एसआइ मनोज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख दो युवक भागने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से पुलिस को एक पिस्टल और एक तमंचा बरामद हुआ। साथ ही तीन कारतूस भी मिले। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम राजा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी आकाश राठौर और ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप निवासी विष्णु सागर बताया। वही उन्होंने बताया कि शौकिया तौर पर उन्होंने यह अपने पास रखे हुए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही उनकी बाइक को भी सीज कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद