कांग्रेस संगठन में बेहड़ गुट को नहीं मिली जगह जगदीश तनेजा को हटाया, सीपी शर्मा नगर अध्यक्ष और हिमांशु बने जिलाध्यक्ष

रुद्रपुर। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेकेट्री केसी वेणुगोपाल ने रुद्रपुर सिटी के लिए सीपी शर्मा को अध्यक्ष और हिमांशु गावा को जिलाध्यक्ष नामित किया है। श्री शर्मा अभी तक कार्यकारी नगर अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। कांग्रेस पार्टी ने जगदीश तनेजा को नगर अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त कर दिया है। सीपी शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांग्रेस में इस बार पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के गुट को तरजीह नहीं दी गई। यशपाल आर्य के गुट से ही जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिससे कुछ कांग्रेसियों में नाराजगी है।
हालांकि नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा का कहना है कि वे सबको साथ लेकर काम करेंगे। यदि किसी की कोई नाराजगी होगी तो उससे बात करके उसे दूर किया जाएगा। इसके अलावे सर्वधर्म सद्भभाव की भावना रखने वाले सामाजिक संगठनों को भी अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नए और पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस संगठन ने जारी की जिला अध्यक्षों की लिस्ट कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारे तमाम जिलाध्यक्ष पार्टी की रीती नीति क़ो जन मानस तक पहुंचाने का काम करेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद