कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर ठुकराल ने डीएम और एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रुद्रपुर। हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिलाधिकारी उदय राज और एसएसपी मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपा ।दिए गए ज्ञापन में ठुकराल ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद उधम सिंह नगर से हजारों भोले भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल व कावड़ लेने के लिए जाते हैं।पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर आपको अगवत कराना है कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल व कावड़ लाने वाले श्रद्धालू कावड़ियों के ऊपर कुछ उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों द्वारा हमला व कटाक्ष करने व उनपर आपत्तिजनक वस्तुएँ फेकने का प्रकरण पूर्व में अनेक बार प्रशासन के समक्ष आया है, जिससे समाज का वातावरण अशान्त व दूषित होता है। उन्होंने कहा कि व्यापक जनहित में आग्रह है कि सम्पूर्ण उधमसिंहनगर जिले में कावड़ियों की सुरक्षा हेतु व समाज में उत्पात मचाने वालो के विरुद्ध व उपद्रवियों द्वारा दूषित घटना घटित कर समाज का वातावरण दूषित करने वालों के विरुद्ध व्यापक पुलिस बल तैनात होना अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में पिछले वर्षों में हुए के आधार पर चिन्हित उत्पातियों के विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरार्न की आवश्यकता है। अत: दिनाक आठ मार्च महाशिवरात्रि पर्व तक सम्पूर्ण जनपद उधमसिंहनगर में व्यापक पुलिस बल तैनात कर स्थानीय अभिसूचना ईकाई को सक्रिय करने हेतु निर्देशित आदेशित करें, जिससे सम्पूर्ण जनपद में सम्प्रदायिक सौहार्द व सामाजिक वातावरण ठीक बना रहे ।इस दौरान ज्ञापन देने वालों में समाज सेवी संजय ठुकराल, भुवन गुप्ता, राजवीर सिंह विर्क ,त्रिलोचन सिंह, पूर्व सभासद गोविंद राय, गणेश सरकार, ललित बिष्ट , जी.एल. गंगवार, राजू भुसरी,अशोक रस्तोगी, ललित कुमार, सोनू कुमार,रोहित सागर ,संजीव दिवाकर,बब्लू सैनी,प्रदीप कुमार,बंटी कोली,विशाल मेहर,जॉमी चंडा ,विक्की आहूजा, बंटी राजोरिया, हैप्पी चौहान, विपिन राजपूत ,विशाल सिंह, सुदेश , चेतन जोहरी, पवन राठौर, जगदीश पुजारी, अभय आदि लोगों थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी