न्याय के लिए कलक्ट्रेट पर गरजे सिख समाज के लोग गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब की संपत्तियों पर अवैध कब्जा एवं निर्वाचित पदाधिकारियों पर साजिशन मुकदमे दर्ज कराये जाने का  विरोध  

Spread the love

रुद्रपुर। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब की संपत्तियों पर अवैध कब्जा एवं निर्वाचित पदाधिकारियों पर साजिशन मुकदमे दर्ज कराये जाने के विरोध में सिख समाज ने आवास विकास स्थित गुरुद्वारे में सभा की और सभा के पश्चात कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाये और न्याय नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की गयी। बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मंगलवार को आवास विकास गुरूद्वारा में एकत्र हुए। सिख समाज के लोगों ने कहा कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की संपत्तियों को नियम विरूद्ध तरसेम सिंह ने निजी ट्रस्ट बनाकर कब्जा कर लिया। यही नहीं अपने राजनैथ्तक संबंधों के प्रभाव के बल पर अपने इशारों पर चलने वाले कर्मचारियों से कमेटी के पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा दिये। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तरसेम सिंह लगातार अपने निजी स्वार्थों के चलते गुरुद्वारा को आर्थिक क्षति पहुंचा रहे हैं। झूठे मुकदमों के सम्बंध में पीड़ित पक्ष लगातार उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच का अनुरोध कर रहा है लेकिन अभी तक कमेटी के निर्दोष सदस्यों को न्याय नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस की कार्यशैली से सिख समाज क भावनाएं आहत हो रही हैं।

 प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में न्यायपूर्ण रवैया नहीं अपनाया तो सिख समाज पुलिस के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस सम्बंध में प्रदर्शनकारियों ने जिलाअधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाकर सिख समुदाय को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन और सभा में प्रीतम सिंह संधू, गुरसेवक सिंह, हरजीत सिंह, जगजीत सिंह, जनक सिंह, सुखविंद्र सिंह, अमरजीत सिंह,  इकबाल सिंह, कुलविंदर सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजीत सिंह, प्रताप सिंह, निर्मल सिंह, जगदीश सिंह, सुखबीर सिंह, जगदीप सिंह, सतनाम सिंह, सूरत सिंह, मंजीत सिंह, चिरमल सिंह, कुलदीप सिंह, चरन जीत सिंह, दिलबाग सिंह, महल सिंह, गुरमीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, नसीब सिंह, संता सिंह, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह, जसविंदर सिंह, पलविंदर सिंह समेत सैकड़ों लोग थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस