कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Spread the love

रूद्रपुर। गत सायं बिलासपुर थाना क्षेत्रांतर्गत बाईपास रोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम गोकुल नगरी बिलासपुर निवासी 40 वर्षीय बलकार सिंह पुत्र स्व. मनजीत सिंह गत सायं अपनी मोटरसाईकिल संख्या यूपी 22 यू 0724पर सवार होकर बाईपास रोड़ से जा रहा था। मार्ग में विरीत दिशा से आ रही कार संख्या डीएल 3सीसीटी 5825 के अज्ञात चालक ने बाईक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बलकार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बलकार सिंह के परिजन वहां आ गये। बलकार सिंह को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलकार सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक बलकार सिंह चार भाईयों में सबसे बड़ा था और परिवार में उसकी पत्नी चरनजीत कौर, 15 वर्षीय पुत्री सर्वजीत कौर, 13 वर्षीय रीतू व 9 वर्षीय प्रीत कौर हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस