कार चालक ने पूर्व दर्जा मंत्री की बेटी को पीटा, भीड़ ने आरोपी को जमकर धुना

खटीमा। एक नशेड़ी चालक ने कार की साइड लगने पर पूर्व दर्जा मंत्री की बेटी को पीट दिया। मारपीट में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  आक्रोशित भीड़ ने चालक की लात-घूसों से जमकर धुनाई लगा दी। लोगों के मुताबिक आरोपी चालक शराब के नशे में धुत था। उसने सड़क पर कई राहगीरों को भी कार से टक्कर मारी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
सोमवार शाम सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष गौरव की 25 वर्षीय पुत्री मुस्कान गौरव खटीमा में कॉलेज रोड पर अपने आधार कार्ड सेंटर जा रही थी। इसी दौरान एक कार ने उसे साइड मार दी। इस पर मुस्कान ने चालक को सही से गाड़ी चलाने की नसीहत दी। इस पर चालक भड़क गया। वह तत्काल कार से बाहर निकल आया और उसने मुस्कान की जमकर पिटाई लगा दी थी। इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया था। मारपीट में मुस्कान घायल हो गई। उसकी आंखों और चेहरे पर गंभीर चोटें आई। छात्रों और राहगीरों ने बमुश्किल मुस्कान की जान बचाई। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आक्रोशित भीड़ ने उस चालक की लात-घूसों से जमकर धुनाई लगा दी थी। लोगों के मुताबिक आरोपी चालक शराब के नशे में धुत था। उसने सड़क पर कई राहगीरों को भी कार से टक्कर मारी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसआई अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंच युवती के बयान दर्ज किए। देर शाम पूर्व दर्जाधारी संतोष गौरव ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी