कार सवार  दबंगों ने  दो लोगों को बेहरमी से पीटा, मोबाइल लूटा जान मारने की धमकी देकर फरार,

कार सवार  दबंगों ने  दो लोगों को बेहरमी से पीटा, मोबाइल लूटा
जान मारने की धमकी देकर फरार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप में कार में सवार दो लोगों को रास्ते में खड़े दबंगों ने गाली गलौज करते हुए धारदार हथियारों से बेहरमी से पीटा। इससे दोनों के गंभीर चोटें आई। हमलावरों पर जाते जाते मोबाइल लूट कर ले जाने का भी आरोप है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जनपद कालोनी फुलसुंगा निवासी दुशयंत कुमार पुत्र  हरिओम ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को रात को करीब 11 बजे  दोस्त मोहित के साथ सिडकुल से घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में  उसकी कार के सामने अचानक तीन अज्ञात लडक़े सडक़ पर घूमते हुए  आ गये। बताया कि उसने तीनों से साईड में हटने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर गाली गलौज करते  मारने की धमकी देने लगे। विरोध किया तो तीनों ने अपने अन्य छ:- सात साथियों को बुला लिया। उसमें रोहित और राहुल नाम के लडक़े भी शामिल थे। उक्त लोगों ने आते ही  मारपीट शुरू कर दी। बाद में  लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। बताया कि उसकी दोनो टागों पर लोहे की रॉड से वार किया।  जिससे उसके गंभीर चोटें आई। जाते जाते वह लोग उसकी जेब में रखा मोबाइल भी लूट कर ले गए।  हमलावरों से जान माल खतरा बताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद