कुंडा थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग गर्भवती का निकाह कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस जब गांव पहुंची तो बरात लेकर पहुंचे लोग अपनी गाड़ियों पर सवार होकर भागने लगे। मामले में गर्भवती के स्वजन पर मुंह न खोलने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस गांव के प्रधान से भी पूछताछ कर रही है। जबकि प्रधान अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। काशीपुर कुंडा थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग गर्भवती का निकाह कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत पर प्रशासन ने दखल दिया तो मौके पर पुलिस के पहुंचते ही अफरातफरी का माहौल बन गया।बराती मौके से गाड़ियों में बैठकर भाग निकले। मामले में गर्भवती के स्वजन पर मुंह न खोलने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस गांव के प्रधान से भी पूछताछ कर रही है। जबकि प्रधान अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं की मानें तो कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में पेशे से मजदूरी करने वाले व्यक्ति के चार लड़के व दो बेटिया हैं। पिछले कुछ दिनों से उसकी 15 वर्षीय नाबालिग की तबीयत खराब चल रही थी। घर वालों को पूछताछ में पता चला कि उनकी बेटी का उत्तर प्रदेश के भोजपुर में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग था। उससे नजदीकियों के कारण वह गर्भवती हो गई।
गांव प्रधान को बताई आपबीती
मजदूर परिवार ने आपबीती गांव के प्रधान को बताई। इसके बाद गांव के प्रधान ने भोजपुर निवासी युवक के स्वजन से बातचीत कर दोनों परिवार में इस बात पर समझौता कराया कि वे लड़की से निकाह कर लेंगे। यह इस शर्त पर हुआ कि इसके बदले पीड़ित परिवार पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराएगा। समझौते में तय तिथि के अनुसार शनिवार को प्रधान के घर पर निकाह का आयोजन होना था।
दोपहर बाद भोजपुर से आरोपित लड़के के साथ उसके स्वजन आधा दर्जन गाड़ियों के साथ निकाह कराने पहुंचे। इस दौरान किसी ने सूचना प्रशासन को दे दी। इसके बाद एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने मामले में पुलिस को निर्देशित कर निकाह रुकवाने का निर्देश दिया। मामले में कुंडा पुलिस जब गांव पहुंची तो बरात लेकर पहुंचे लोग अपनी गाड़ियों पर सवार होकर भागने लगे। इस दौरान लड़की के परिवार को दूसरे रास्ते से घर से निकाल दिया गया।
मामले की एक शिकायत मिली थी तत्काल पुलिस को निकाह रुकवाने को निर्देशित किया गया, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
– अभय प्रताप सिंह, एसडीएम काशीपुर




