घर में पथराव- फायरिंग मामले में भाजपा नेता सहित आठ पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। एक जून को रंजिशन आधी रात को अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी के घर पथराव और फायरिंग प्रकरण में  पुलिस ने भाजपा नेता सोनू खुराना समेत  आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्तूरी वाटिका बिगवाड़ा निवासी मुकेश कुमार पुत्र गुलाब राय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसने भाजपा नेता अरून खुराना उर्फ सोनू खुराना पुत्र वेदप्रकाश खुराना, निवासी-मúनं0-10, श्यामा श्याम गार्डन, भूरारानी रोड़, रूद्रपुर के साथ साझेदारी में व्यवसाय किया था जिसके हिसाब को लेकर सोनू खुराना के साथ उसका मन मुटाव चल रहा है। इसी के चलते सोनू खुराना उसके साथ रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते 1 जून को देर रात 2ः30 से 3 बजे के बीच सोनू खुराना जो कि भाजपा का कार्यकर्ता भी हैं अपनी पत्नी शिवानी खुराना, साथी अरुण अरोरा, विक्की मुंजाल, नीरज बाजपाई, अभिनव बाजपाई, साहिल व एक अज्ञात युवक के साथ घर पर आये और अभद्रता करते हुए पथराव शुरू कर दिया। जब पत्नी बाहर आई तो सोनू खुराना ने पत्नी को ईट फैककर मारी जो पत्नी के पेट में लगी इसके बाद उक्त लोग जबरदस्ती घर के अंदर घुस आये और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हुए तो सोनू खुराना और उसके साथ आये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। भाजपा नेता सोनू खुराना ने हवाई फायर कर इलाके में दहशत पैदा की।  पीड़ित का कहना है कि सोनू खुराना और उसके उसके साथियो से उसे और उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कारोबारी ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर हमलावरों की तलाश कर जांच कर रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद