किच्छा चीनी मिल में गन्ना सप्लाई की मांग को गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

सितारगंज। शत्तिफार्म के पांच गन्ना क्रय केंद्रों से जुड़े किसानों ने पूर्व की भांति किच्छा चीनी मिल में गन्ना सप्लाई की मांग की है। उन्होंने सितारगंज जेजीएन शुगर एंड बायोफ्यूलय प्राइवेट लिमिटेड चीनी इकाई को गन्ना सप्लाई करने इंकार कर दिया है गन्ना किसानों, पीपीडी मोड पर संचालित चीनी मिल के जीएम व गन्ना सचिव के बीच गन्ना सप्लाई को काफी देर वार्ता हुई लेकिन गन्ना किसान किच्छा चीनी मिल में पूर्व की भांति गन्ना सप्लाई देने पर अड़े रहे। दि किसान सहकारी चीनी मिल 30 वर्षों के लिए लीज पर संचालित होनी है। जेजीएन शुगर एंड बायोफ्यूलय प्राइवेट लिमिटेड चीनी इकाई तीन दशक के लिए क्षेत्र के किसानों का गन्ना खरीदेगी। जेजीएन शुगर एंड बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड चीनी इकाई के जीएम अमर शर्मा, गन्ना सचिव ताहिर अली और शक्ति फार्म के तिलियापुर, नकहा और मखबारा गन्ना सेंटरों के किसानों के बीच वार्ता हुई। जिसमें किसान अनिरुद्ध राय ने आरोप लगाया कि पूर्व से तिलियापुर, नकहा, मखबारा समेत पांच सेंटरों के गन्ना किसान किच्छा चीनी मिल को गन्ने की सप्लाई देते आये है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय चीनी मिल प्रबंधन पर गन्ना किसानों को विश्वास नहीं है जिस वजह से वे पूर्व की भांति किच्छा चीनी मिल में गन्ने की सप्लाई पर सहमति जता रहे है। किसानों की मांग के बाद पांच गन्ना क्रय केंद्रों का गन्ना किच्छा चीनी मिल को सप्लाई करने पर सहमति बनाई गई। गन्ना किसानों ने मांग से सम्बधित मांगपत्र गन्ना समिति के अध्यक्ष, गन्ना सचिव को देकर पूर्व की भांति पांच सेंटरों का गन्ना यथावत दिये जाने की मांग की। इस मौके पर किसान देशराज सिंह, कृपाल सिंह, सुरजीत सिंह, सूरजभान, पवन कुमार, कैलाश पाल, जोगेंद्र, मंगल सिंह, जय प्रकाश मौजूद रहे। इधर जेजीएन शुगर मिल सितारगंज के जीएम अमर शर्मा ने कहा कि नवंबर से सितारगंज चीनी मिल में पेराई सत्र प्रारम्भ होना है। गन्ना किसानों का समय पर भुगतान किया जाएगा। गन्ना किसान से अनुरोध है कि वे साफ सुथरा गन्ना लेकर मिल में आये। किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। किसानों की मीटिंग में कई बिंदुओं पर गन्ना सप्लाई को लेकर सहमति बनी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप