ट्रांजिट कैंप थाने में भाजपा नेत्री से अभद्रता का मामला एसएसपी दरबार पहुंचा एसएसपी ने थानाध्यक्ष से बातचीत करते हुए मामले को सुलझाया   

Spread the love

रुद्रपुर । गत दिवस ट्रांजिट कैंप थाने में भाजपा नेत्री से अभद्रता किये जाने की शिकायत लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल एसएसपी मंजूनाथ टीसी से मिला। अभद्रता का मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने थानाध्यक्ष से बातचीत करते हुए मामले को सुलझा दिया गया। उनका कहना था कि भाजपा नेत्री दीपा राय किच्छा विधानसभा क्षेत्र में हुए एक विवाद में एक पक्ष की पैरवी करने ट्रांजिट कैंप थाने गई थीं। जहां पुलिस कर्मियों द्वारा उनसे अभद्रता की गई। जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ पुलिस थाने में अभद्रता गलत है। एसएसपी ने थानाध्यक्ष से भी पूरी जानकारी लेते हुए भाजपा नेत्री और पुलिस के बीच उपजे विवाद को शांत कराते हुए शिष्टमंडल को संतुष्ट कर दिया गया। इस दौरान शिष्टमंडल में भाजपा के कई लोग शामिल थे। गौरतलब है कि ट्रांजिट कैंप थाने पहुंची भाजपा नेत्री दीपा राय ने जब अपना पक्ष रख रही थी तो उनकी पुलिस कर्मियों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद उन्हें कुछ देर के लिए थाने में बैठा लिया गया। इस बात से भाजपा नेत्री खासी नाराज हो गईं। इसी मामले को लेकर आज भाजपाइयों का शिष्टमंडल एसएसपी से मिला। जिसमें प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के साथ भाजपा किच्छा मण्डल अध्यक्ष अक्षय अरोरा, मंडल महामंत्री बलजीत गाबा,महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी, श्वेता मिश्रा, चन्द्रकला राय आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार