कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आकस्मिक निधन

उत्तराखंड। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बागेश्वर के जिला अस्पताल में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे । जिसके बाद 73 की उम्र में आज उनका निधन हो गया।
परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चंदन दास के निधन की दुखद खबर सामने आई है। परिवहन मंत्री लंबे समय से बीमार थे लेकिन इस बीच कुछ तबियत सुधरती दिखने के बाद वह विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे थे । बीते दिन अल्मोड़ा में भी उन्होंने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104वीं जयंती पर  प्रतिभाग किया था ।  उनकी तबियत अचानक बिगड़ने के बाद वह जिला अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उनका निधन हो गया । वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी उनकी निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। सीएम धामी ने भी उनकी मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त कर स्वर्गीय आत्मा के लिए प्रार्थना की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद