क्रूड ऑयल में तेजी आने से रुपया धड़ाम

Spread the love

मुंबई क्रूड ऑयल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर उफान मार रही हैं। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 2% की तेजी के साथ 117 डॉलर प्रति बैरल हो गई, वहीं क्रूड ऑयल का भारतीय बास्केट भी 111 डॉलर पर जा पहुंचा है। भारतीय शेयर बाजार के विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी जारी रही, जिससे रुपया अब तक के नए रेकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे गिरकर 78.83 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 78.85 के स्तर तक लुढ़क गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमरीकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाता है और मौद्रिक नीति को सख्त करता है तो इससे डॉलर मजबूत होगा, जिससे रुपए में और गिरावट आ सकती है और यह डॉलर के मुकाबले 80 रुपए के स्तर तक जा सकता है। इससे आयातित वस्तु और विदेश में पढ़ाई और महंगी हो जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक शिव पर उठे सवाल, पार्षद प्रवेश कुरैशी का बड़ा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर –  पार्षद प्रवेश कुरैशी ने विधायक शिव पर सीधा निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए।पार्षद कुरैशी ने कहा कि विधायक शिव को जमीनी हकीकत की कोई जानकारी…

    सिपाही ने खरीदा प्लांट,बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से किया इनकार  बिल्डर पर लगाया 28 लाख हड़पने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तफ्तीश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।  पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री नहीं होने पर जब सिपाही ने दबाव बनाया,तो बिल्डर ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार