सितारगंज । खण्ड शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत के प्रोन्नति होकर जिला शिक्षा अधिकारी बनने नगर के प्रबुद्ध लोगों ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
निजी विद्यालय ऐसोसियेशन के अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुऐ डीएस राजपूत ने निर्विवाद अपना कार्यकाल निभाया। वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल ने खण्ड शिक्षा अधिकारी की प्रोन्नति पर बधाई देते हुए कहा कि, आपने हमेशा अच्छी शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण का संदेश प्रत्येक विधालयों को दिया। इस दौरान सम्मान समारोह से अभिभूत खण्ड शिक्षा अधिकारी डी एस राजपूत ने सभी का आभार जताया।इस मौके पर राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य रविन्द्र ,आकाश मित्तल,सन्तोष गुप्ता,अजय शाह,धर्मेन्द्र नाथ चौबे,गोविन्द कुमार,धर्मेन्द्र चौधरी,ब्रजेश दुबे,राम प्रसाद कश्यप,महिपाल सिंह गंगवार,अजय बाजपेयी, जया जोशी,ध्रुव नारायण शर्मा,शान्ति स्वरुप, नवीन जोशी,अखिलेश मिश्रा, हरजीत सिंह,कैलाश जोशी, कुलदीप सिंह,बालमुकुन्द तिवारी,रामबाबू शुक्ला,सुरेश कुशवाहा,हरीशंकर याज्ञनिक, दीनानाथ यादव,दलविंदर सिंह, महेश मोर्या,गुरदीप सिंह,ललित मेहरा,प्रेम चन्द,ह्रदयेश चौहान आदि मौजूद थे।




