तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार में सवार पांच युवकों में से दो की हुई मौत, दो गंभीर घायल

शक्तिफार्म। नगर के एक ढाबे से खाना खाकर, चोरगालियां लौट रहे युवकों की अनियंत्रित कार पुलिया से जा  टकराई। कार में सवार पांच में से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी पुलिस ने घायलों को सितारगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रविवार की देर शाम नगर के एक ढाबे में भोजन करने के पश्चात आधी रात को कार संख्या यूके04एस 1544 में सवार होकर, चोरगलिया के लिए निकले। तेज गति कार रुदपुर गांव के समीप, पुलिया से टकराने के बाद काफी दूर लुढ़कते हुए सड़क किनारे  जा गिरी। इससे कार के परखच्चे उड़ने के साथ ही उसमे सवार, चोरगलिया नया गांव निवासी सतीश आर्य (उम्र 20 वर्ष) पुत्र कृष्ण चंद, देवरनिया बरेली निवासी राकेश उर्फ सोनू जाटव (उम्र 22 वर्ष) पुत्र हरदयाल, भारत रावत पुत्र माधव सिंह रावत, लक्की और कार चला रहा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने सभी घायलों को, आपातकालीन चिकित्सा सेवा 108 के द्वारा सितारगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने सतीश आर्य और राकेश जाटव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल भारत रावत और राहुल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने कहा कि, पोस्टमार्टम के पश्चात शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली