खटीमा की बेटी साबिया ने किया नीट क्वालीफाई, एमबीबीएस में हुआ चयन

Spread the love

खटीमा ।  इस्लाम नगर वार्ड नंबर 5 निवासी हबीब अहमद की बेटी साबिया ने काफी संघर्ष और परिश्रम करने के बाद अपने चौथे प्रयास में 597 अंक अर्जित कर नीट परीक्षा क्वालीफाई किया है। अब साबिया एमबीबीएस करेंगी। मेहनत, मजदूरी करने वाली हबीब ने अपनी गरीबी हालत में भी बच्चों को पढ़ाने लिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी इसी का परिणाम है कि आज उनकी बेटी साबिया का चयन एमबीबीएस में हुआ है। विपरीत परिस्थितियों में भी साबिया ने काफी संघर्ष और परिश्रम किया। साबिया ने प्रथम प्रयास में 340,  द्वितीय प्रयास में 466 तथा तृतीय प्रयास में 547 अंक हासिल किया था तब वह मात्र 6 अंक से चूक गई थी। वहीं साबिया ने हिम्मत नहीं हारी और अपने चौथे प्रयास में 597 अंक हासिल कर अंततोगत्वा नीट की परीक्षा क्वालीफाई कर लिया और उनका एमबीबीएस के लिए चयन हो गया। साबिया ने प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से लेकर 8 तक आदर्श शिशु निकेतन इस्लामनगर खटीमा तथा कक्षा 9 से लेकर 12 तक की शिक्षा मॉडर्न स्कूल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खटीमा से प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर साबिया बेहद खुश है। वहीं साबिया के परिवार में भी खुशी का माहौल है तथा साबिया के मित्र और उनको जानने वाले लोगों सहित स्थानीय लोगों ने भी साबिया को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन 15 सूत्री कार्यक्रम के सदस्य तारिक मलिक पत्रकार मुस्तकीम मलिक कामिल खान  अनवार अहमद मलिक तथा मोर्चे के पदाधिकारियों ने भी साबिया की उपलब्धि पर उनको मुबारकबाद दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी