धौराडाम में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत

रुद्रपुर। किच्छा क्षेत्र  दोस्तों के साथ धौराडाम में नहाने गया युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक गुरुवार शाम डूब गया। गोताखोरों ने शुक्रवार की सुबह  युवक की तलाश की काफी देर प्रयास के बाद उसका शव बरामद हो गया।
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया।  मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। पुलिस के मुताबिक गऊघाट किच्छा निवासी 22 वर्षीय  फुरकान उर्फ रिजवान गुरूवार शाम को दोस्तों के साथ धौराडाम  में नहाने गया था। इस दौरान वह डूबने लगा तो दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग वहां जुट गये। लोग कुछ कर पाते तब तक वह लापता हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन रात होने के कारण सर्च अभियान ज्यादा देर  नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह जल पुलिस के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने काफी देर सर्च अभियान चलाया जिसके बाद युवक का शव बरामद हो गया। युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  किच्छा कोतवाली प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी