खनन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई 18 क्रेसर सील, खनन माफियाओं में हड़कंप

Spread the love

खनन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
18 क्रेसर सील, खनन माफियाओं में हड़कंप
हल्द्वानी। खनन विभाग की ओर से जनपद उधम सिंह नगर एवम् नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन,भंडारण और परिवहन से संबंधित शिकायतों  को मिलने पर शासन के निर्देशों के अनुपालन में निदेशक भूतत्व एव खनिकर्म विभाग देहरादून के अगुवाई में गठित प्रवर्तन दल का दिनाक 27 ,28 एवम् 29 जनवरी 2023 को कुल 24 स्टोन क्रशर की जांच की गई जिनमें से 18 को सीज़ किया गया !श्री एस एल पैट्रिक, निदेशक व श्री राजपाल लेघा, अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म विभाग देहरादून की संयुक्त अगुवाई में जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर  एवम् काशीपुर तहसील क्षेत्र में 16 एवम् जनपद नैनीताल के रामनगर तहसील के 02 स्टोन क्रशर जिसमें सीसीटीवी कैमरों व मौके स्थल की जांच करने पर पाया गया कि इन प्लांटों के द्वारा रात्रि  एवम् दिन में अवैध रूप से उप खनिज खरीदा जा रहा था। निरीक्षण जांच के दौरान संबंधित प्लांटों की उपरोक्त कमियों को देखते हुए उक्त 18 क्रेशरों को सीज कर उनके ई रवनना पोर्टल को तत्काल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, ताकि उप खनिजों का क्रय विक्रय न हो सके। मौके पर खनन विभाग द्वारा इन सभी प्लांटों के भंडारित उप खनिज की पैमाइश की गई।
मॉडर्न स्टोन क्रशर, गोविंद स्टोन क्रशर , कोसी मिनरल्स , अमृत , गणपति स्टोन क्रेशर , जय स्टेशन क्रेशर , मां शारदा स्टोन क्रेशर, हिमालयन बिल्ड स्टोन, सिंह मिनरल्स पार्ट २, मुरली वाला स्टोन क्रेशर , पोरेवाल स्टोन क्रेशर , राजलक्ष्मी स्टोन क्रेशर , गुरुकृपा स्टोन क्रेशर , हरिहर पार्ट २ , जोगीपुरा स्टोन क्रेशर, , पालग्रिड स्टोन क्रेशर , मुरली वाला स्टोन क्रेशर , ढिल्लन स्टोन क्रेशर ।
इसके अतिरिक्त 6 अन्य काशी विश्वनाथ,महाराजा स्टोन क्रेशर, नेशनल स्टोन क्रेशर,तराई स्टोन क्रेशर,बी बी एस बी,आनंद स्टोन क्रेशर की भी जांच की गई। इसके अतिरिक्त 8 वाहनों का अवैध खनन परिवहन करने के लिए सीज किया गया। खनन विभाग के प्रवर्तन दल के स्तर से की गई इस बड़ी कार्रवाई के औचक निरीक्षण व जांच दल में विभाग के जिला खान अधिकारी देहरादून aswarya साह , माइन इंस्पेक्टर सुष्मिता पंत , नवीन सिंह , जिगाशा बिष्ट , काजिम रजा, मयंक आर्य ,अनिल मुयाल, राहुल रावत निज मोहररिर  जय प्रकाश,  विक्रम रौतेला, सर्वेयर विनोद लाल सबीना नाज़ सहित खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई राजपाल लेघा द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद उधम सिंह नगर  एवम् नैनीताल मे विगत 3 दिनों मे कुल 18 स्टोन क्रशर प्लांटो को अवैध खनन से संबंधित अनियमितता मिलने पर सीज़ किया गया है तथा 08 वाहनो को सीज किया गया है जिस पर नियमानुसार पेनल्टी लगाई जाने की कार्यवाही की जा रही है

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी