नशे के 167 इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

नशे के 167 इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से नशे के 167 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए।
रविवार को कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस टीम शनिवार देर रात क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चला चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ब्लॉक कार्यालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम निशा उर्फ निशा गाईन निवासी शक्तिफार्म थाना सितारगंज व हाल निवासी वार्ड एक शिवनगर ट्रांजिट कैंप बताया। उसके कब्जे से नशे के 167 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई कमाल हसन, एसआई विपुल जोशी, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, कांस्टेबल विनोद खत्री, विकास रावत आदि शामिल रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली