खस्ताहाल सड़कों और जलभराव को लेकर फूटा जनता का गुस्सा कांग्रेसियों ने फूंका सांसद विधायक और मेयर का पुतला

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में जलभराव के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा सांसद, विधायक और मेयर का पुतला दहन किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ट्राजिट कैम्प स्थित विवेकानंद पार्क के निकट एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने ट्रांजिट कैंप में भारी जलभराव को लेकर भाजपा के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा और मेयर रामपाल सिंह के पुतले फेूंके।
इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जलभराव से ट्रांजिट कैंप में हाहाकार मचा हुआ है। बस्तियों में पानी भरा हुआ है। लोग घरों से बाहर शरण लेने को मजबूर हैं। ट्रांजिट कैम्प की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस ने कई बार आवाज उठाई लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के कानों में जूं नहीं रेंगी। भाजपा के जनप्रतिनिधि झूठे वायदे करके हर बार चुनाव में अपना उल्लू सीधा करते हैं। उसके बाद जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है। आज ट्रांजिट कैम्प की बस्तियों में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं लेकिन भाजपा के सांसद, विधायक और मेयर को उनकी सुध लेने की फुरसत नहीं है। विधायक और मेयर रुद्रपुर शहर को जलभराव से निजात दिलाने के झूठे वादे करते हैं लेकिन धरातल पर आज तक इस मामले में कोई सार्थक परिणाम नजर नहीं आया है। श्री गावा ने कहा कि अब जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली। इस बार निकाय और लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपनी करनी का फल भोगना होगा। पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि भाजपा की कथनी और कंरनी का अंतर ट्रांजिट कैम्प में साफ देखा जा सकता है। यहां पर जलभराव भाजपा नेताओं के दावों की पोल खोल रहा है। ट्रांजिट कैम्प की कोई भी सड़क जलभराव से अछूती नहीं है। लोग बुरी हालत में जीवन जीने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण आगामी दिनों में डेंगू और महामारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैंप की जनता को इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं से जवाब मांगना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी ने कहा कि भाजपा ने ट्रांजिट कैंप की जनता को हमेशा छला है। कभी सांसद तो कभी विधायक और कभी मेयर यहां की जनता को छलते रहे हैं। हर चुनाव में ट्रांजिट कैंप की जनता को बरगलाया जाता है लेकिन अब यहां की जनता जाग गयी है और एक एक कर हिसाब चुकता करेगी।
इस अवसर पर पिंटू गांगुली, सुमित राय, राज चक्रवर्ती, मिलन सिकदार, अंगद भारद्वाज, मोहन भारद्वाज, मधु सिकदार, उमा देवी, ममता रानी, दीपक किरतनिया, रोबिन विश्वास, सुनील आर्या, बाबू विश्वकर्मा, उमाशंकर, जयंत तरफदार, नव कुमार साना,मानव बैरागी, अजीत सरकार, वासु शाहा, रामपद विश्वास, परिमल सरकार, सतीश कुमार, इदरीश गोला, अमन जौहरी, संजीव रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा