खुद को भतीजा बताकर कनाडा में फंसे होने की बात कहकर  पांच लाख ठगे, मुकदमा  

Spread the love

रुद्रपुर। खुद को भतीजा बताकर कनाडा में फंसे होने की बात कहकर अज्ञात ने एक व्यक्ति से अपने खाते में पांच लाख रूपये डलवा लिए। बाद में ठगी का अहसास होने पर पीडि़त ने पुलिस की मदद ली।
पुलिस ने जांच के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली।   मलकित सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी ग्राम अमरपुर ने पुलिस को बताया कि 5  जून को उसके पास एक अज्ञात का फोन आया जो अपने आप को उसका भतीजा करनजीत बता रहा था और कहने लगा कि चाचा वह कनाडा में फंस गया है उसने किसी से 8 लाख रूपये लिए थे। उसको पैसे वापस करने है। उसके खाते में 5 लाख रूपये डाल दो।  मलकीत का कहना है कि उसका भतीजा भी कनाडा में  है। इसलिए उसेे लगा कि उसका भतीजा ही परेशान है। उस अज्ञात व्यक्ति का यह भी कहना था कि चाचा उसके माता पिता को मत बताना उनसे मेरा झगड़ा हो गया है। घर में यह बात सुनकर कोई कोई घटना हो जायेगी।  जिस पर उसके खाते में 5 लाख रूपये डाल दियें। बाद में  फिर से भतीजा बनाकर 2 लाख रूपये और मांग रहा है। बताया कि 8 जून को उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जोकि कहने लगा दो लाख रूपये कब डालोगें।  पीडि़त के मुताबिक ठगी का अहसास होने पर पुलिस के पास पहुंचा। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पीडि़त की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार