खेलों में अनुशासन व खेल भावना जरूरीः खिमाल पुलिस वाहिनी खेल प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

रूद्रपुर। खेलों में प्रतिभाग करने वाले हर खिलाड़ी में अनुशासन तथा ख्ेाल भावना जरूरी होती है। इसलिए खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से पूर्व हर खिलाड़ी को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह बात जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रेम सिंह खिमाल ने आज यहां पुलिस लाईन में आयोजित 22वीं अन्तर जनपदीय पुलिस वाहिनी कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती, पावर लिफ्टिंग व कबड्डी प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ करने के बाद प्रदेश के सभी जनपदों से आये खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि पुलिस के हर जवान के जीवन में योग के साथ खेलांे का भी विशेष महत्व होता है। इससे शरीर की मजबूती के साथ ही कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। इससे पूर्व प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों द्वारा मार्चपास्ट कर उन्हें सलामी दी गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पिथौरागढ़ की विनीता मेहर व हेमन्ती के मध्य बॉक्सिंग मैच से किया गया। जिसके पश्चात अल्मोड़ा के दीपक सिंह तथा एसडीआरएफ के सुरेन्द्र गोस्वामी के मध्य मैच खेला गया। इस मौके पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीजेएम मौ. यूसुफ, एसपी क्राईम चन्द्रशेखर घोडके ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका विनोद तिवारी, मनोज, केदार नैनवाल, कुंदन खना, धीरेन्द्र सोनाल, मनीष सनवाल व अमित पोखरिया आदि निभा रहे हैं। इस दौरान सीओ संचार रेवाधर मठपाल, सीओ पंतनगर तपेश कुमार, सीओ सिटी अनुषा बढ़ोला, एसआई प्रदीप कुमार, एलआईयू इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह, सहित सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट, भूपेश पाण्डेय, गिरीश जोशी, वेद प्रकाश, आरसी पंत, मनीष रावत आदि पुलिस एवं पीएसी के अधिकारी मौजूद थे। प्रतियोगिता का समापन आगामी 31 जुलाई को किया जायेगा। जिसमे मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ. नीलेश आनंद भरणे होंगे। प्रतियोगिता में जनपद जिला ऊधम सिंह नगर, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, रूद्रप्रयाग,आईआरबी प्रथम व द्वितीय, एसडीआर एफ, पीएसी 31,40, व 46 वाहिनी की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी