खेलों में प्रतिभा प्रदर्शित कर युवा बना सकते है अपना भविष्य: चुघ

रूद्रपुर । रोजगार के कई माध्यमों के साथ खेलों में भी बेहतर प्रतिभा प्रदर्शित कर युवा अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। यह बात डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेवी भारत भूषण चुघ ने संजयनगर खेड़ा में शुभम मंडल एवं माणिक मित्रा द्वारा श्री दुर्गा मंदिर परिसर संजय नगर खेड़ा में आयोजित संजयनगर कैरम प्रतियोगिता 2023 के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर अपने संबोधन में कहीं।
उन्होंने कहा कि अन्य खेलों के साथ कैरम खेल में भी देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार खेल तथा खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में देश के खिलाड़ियों ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सैकड़ों पदक जीतकर अपने परिवार, शहर, जिला, राज्य व देश का नाम गौरवान्वित किया। ऐसे खिलाड़ियों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा नगद धनराशि से सम्मानित किया। ताकि अपनी खेल प्रतिभा को और निखारने में उनके समक्ष किसी भी तरह से आर्थिक परेशानियां न आएं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद