गन्ना ढुलान न होने, नियमित पर्ची न देने तथा गन्ना तौल सुचारू न होने से किसान हुए आक्रोशित

गन्ना ढुलान न होने, नियमित पर्ची न देने तथा गन्ना तौल सुचारू न होने से किसान हुए आक्रोशित
खटीमा । गन्ना क्रय केंद्र सिसैया क्षेत्र के किसानों ने पिछले पांच दिनों से तौल न होने, नियमित पर्ची न देने तथा केन्द्र से गन्ना ढुलान न होने से गन्ना सूखने और जाम की स्थिति उत्पन्न होने से किसानों ने क्रय केन्द्र पर खड़ा होकर ‌अपना आक्रोश और गुस्सा व्यक्त किया। किसानों ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधक को बार बार अवगत कराया गया है लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। वहीं आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को भी अवगत कराया गया है। किसानों ने कहा कि सितारगंज चीनी मिल प्रबंधन द्वारा पर्याप्त मात्रा में ट्रकों की व्यवस्था ना करने से केंद्र पर खड़ा सैकड़ों ट्राली गन्ना और खेतों में छिला हुआ गन्ना सुख रहा है, केंद्र पर तौल भी बंद कर दिया गया है, रोड पर जाम की स्थिति होने से दुर्घटना की भी संभावना बनी हुई है। किसानों को नियमित पर्चियां भी नहीं दी जा रही है जिससे किसानों की भारी क्षति हो रही है, किसानों ने केंद्र पर प्रतिदिन 6 ट्रकों की व्यवस्था किए जाने, नियमित पर्ची देने तथा गन्ना तौल सुचारू करने की मांग की है। वहीं फैक्ट्री प्रबंधक से आज फोन पर वार्ता के दौरान उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा भाजपा नेता कन्हैया लाल ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन से बार-बार शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है। केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में ट्रकों की व्यवस्था न होने, नियमित पर्ची न देने, तौल सुचारू न होने से किसानों की भारी क्षति हो रही है उन्होंने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधक से आज फोन पर वार्ता के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया गया है कि किसानों की समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। इस दौरान सुखराज सिंह मलूक सिंह, सच्चिदानंद , अर्जुन सिंह, धन सिंह , मनोज हलदर, विजय वर्मा, जितेंद्र, श्री राम, अवधेश वर्मा, सुमित सिंह, अनिल कुमार, सुखदेव सिंह, शीलरतन सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली