रूद्रपुर गुरुवार की तड़के 5:30 बजे गरज चमक के साथ आमसान में बादल घिर आए लेकिन वर्षा नहीं हुई। लोगों को उम्मीद जगी थी कि वर्षा होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल जाएगी लेकिन, बदरा बिन बरसे ही आगे बढ़ गए। इसके बाद सूरज ने अपन कहर बरपाना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों पर भरोसा करें तो अभी और गर्मी के आसार जता रहे हैं।




