पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज युवक चढ़ बैठा टावर में…

काशीपुर,पत्नी के घर छोड़कर जाने से वैशाली कॉलोनी निवासी एक युवक नाराज होकर एचटी लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर खड़ा देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को किसी तरह नीचे उतारकर हिरासत में लिया। वहीं पुलिस ने युवक के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में  चालान करने की कार्रवाई की है। बुधवार को आईटीआई थाना क्षेत्र की वैशाली कालोनी निवासी रवि सिंह पुत्र मदन सिंह के घर उसकी सास आई हुई थी। रवि का किसी बात को लेकर अपनी सास के साथ विवाद हो गया। इस पर उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। पत्नी के घर छोड़कर जाने से नाराज रवि हाईटेंशन विद्युत लाइन के टावर पर चढ़ गया। यह  देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आईटीआई थाने के एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, एएसआई पुष्कर बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह नेगी व प्रभाष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रवि को समझाकर उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। इस दौरान वह अपनी भड़ास भी निकालता रहा। पुलिस ने जैसे-तैसे उसकी पत्नी को खोज कर मौके पर बुलाया। पत्नी के आग्रह पर ही युवक टावर से नीचे उतरा। एसआई प्रकाश बिष्ट ने बताया कि पूछताछ के बाद उसका 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद