गले में रस्सी से लटका मिला अधेड़, मौत

Spread the love

रुद्रपुर। आवास विकास चौकी क्षेत्र रविन्द्र नगर में अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ दो मंजिला टीन शेड में लगी बल्ली पर रस्सी बंधी लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रविन्द्र नगर निवासी 52 वर्षीय सुब्रत सरकार पुत्र धनी सरकार खेतों में मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात वह खाना खाकर कमरे में सोने चले गये। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे परिवार के लोग उनके कमरे में गये तो उसे गले में रस्सी का फंदा लगा बल्ली पर लटका देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी पुलिस मौके पहुंचे। पुलिस ने सुब्रत को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। सुब्रत अपने पीछे पत्नी कविता, दो पुत्र 22 वर्षीय शशि व 14 वर्षीय मोहित, एक विवाहित पुत्री खुशी को रोता बिलखता छोड़ गये हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी