बदलते दौर में अब डाक सेवाएं भी होती जा रही है  हाईटेक: मेयर  डाकघर की जनउपयोगी योजनाओं की ग्राहकों को दी जानकारी  

Spread the love

रुद्रपुर। मुख्य डाकघर में डाक कम्युनिटी डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत ग्राहकों एवं कर्मचारियों को डाकघर में चल रही जन उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मेयर रामपाल सिंह ने किया।
मेयर रामपाल सिंह ने भारत सरकार व डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की एवं लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में अब डाक सेवाएं भी हाईटेक होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के अभियान को डाक विभाग भी साकार कर रहा है। अब डाक विभाग में नई सेवाओं का समावेश होने से जन सामान्य को इसका लाभ मिलेगा और इससे नया बदलाव आयेगा।
इस अवसर पर प्रबंधक इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक रुद्रपुर गोविंद सिंह तोमर ने वित्तीय समावेश डिजिटल लेनदेन, आधार के माध्यम से किसी भी खाते से भुगतान सम्बंधी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डाक विभाग अपनी सारी योजनाओं का विस्तार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक व डाकिया के माध्यम से घर-घर तक जाकर पहुंचाने का कार्य कर रहा है। हर सुविधा डाकघर अपने ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है। मोबाईल रिचार्ज करना है या फिर बिजली बिल जमा करना हो। खातों से पैसे का ट्रांसफर भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का नेटवर्क बहुत ज्यादा है। डाक सामुदायिक विकास एक ऐसी योजना भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही है जिसमें जनसहभागिता के माध्यम से आर्थिक परिवर्तन के साथ सामाजिक बदलाव लाना ही इसका मूल मंत्र है। कार्यक्रम का संचालन राहुल पंत ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पोस्टमास्टर कुन्दन लाल ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से योजनाओं को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्षद आयुष तनेजा, भुवन गुप्ता, सुरेश विश्वास, एवं विभागीय कर्मचारी संदीप राना,राहुल पंत , सीपी सिंह, राजेश आर्या, रवि मेहरा, मोहम्मद नईम,रुचि,दिया, भानु तिवारी, गौतम कांजीलाल , वेद प्रकाश आदि सम्मिलित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप