गांधी पार्क को खुर्दबुर्द किए जाने का  विरोध जारी

रुद्रपुर। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के बैनर तले सेनानियों ने गांधी पार्क स्थित महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया और गांधी पार्क को खुर्दबुर्द किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।  साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स अन्य स्थान पर बनाने की मांग की ।
बुधवार को संगठन के जिलाध्यक्ष मनोहर चंद्र लोहनी सहित सेनानी गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से शहर के एकमात्र और वर्षों पुराने गांधी पार्क की जगह पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना चल रही है, जबकि गांधी पार्क में महापुरुषों की प्रतिमा लगी हुई है। वहीं शहर के बीचों बीच बने पार्क में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम होते रहते हैं। आरोप था कि शासन-प्रशासन ने गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण तो नहीं किया। मगर उसको खुर्दबुर्द करने की योजना बना डाली।  मनोहर चंद्र लोहानी ने कहा कि तराई की स्थापना के समय से रुद्रपुर का प्रसिद्ध गांधी पार्क राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया था।  रुद्रपुर में आई आपदा के वक्त भी गांधी पार्क क्षेत्र की जनता के लिए उपयोगी साबित हुआ था। यदि गांधी पार्क को खुर्द-बुर्द किया जाता है तो यह तराई के समस्त स्वतंत्रता सेनानियों और महात्मा गांधी का अपमान करना होगा जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, हरीश चंद्र पांडेय, सुभाष चन्द्र, जिला संगठन मंत्री नरेंद्र राजभर, इंद्रासन यादव, भोलेनाथ,  घनश्याम पांडेय, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह बिष्ट, सतेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान