पूर्व मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति का अनावरण 19.80 लाख लागत से बनाई गई 11.9 फीट ऊंची पीतल की मूर्ति

Spread the love

शक्तिफार्म। शक्ति फार्म क्षेत्र में निवासरत बंगाली समुदाय के लोगों के लिए, आज गौरवान्वित पल रहा। नगर के मुख्य सुभाष चौक पर, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा 19.80 लाख रुपए लागत से बनाई गई, 11.9 फीट ऊंची पीतल की भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र से हजारों की तादाद में लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
नगर के मुख्य सुभाष चौक पर, आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति का अनावरण के पश्चात, अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उनसे पूर्व, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सितारगंज को नई पहचान दी,    इससे पूर्व यहां पर स्थापित नेताजी के मूर्ति, उनके व्यक्तित्व के अनुरूप नहीं था। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अगर किसी ने सम्मान दिया तो वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। नगर के सुभाष चौक पर भव्य मूर्ति स्थापित करने प्रण उन्होंने 2022 के चुनाव के दौरान ही ले लिया था। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में, सबसे भव्य नेताजी की मूर्ति शक्तिफार्म में ही स्थापित की गई हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, उनका मुख्य लक्ष्य विकास करना है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि नेताजी ने अपने जीवन को देश के नाम समर्पित किया था, आज उनके सपनों का भारत बनकर तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2012 से पूर्व सितारगंज विधानसभा क्षेत्र, विकास के मामले में 67 नंबर पर था, परंतु वर्तमान समय में अन्य विधानसभा क्षेत्र, यहां के विकास मॉडल को कॉपी कर रहे हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की पत्नी सुमेधा बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास, भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रमाणिक, सांसद प्रतिनिधि कार्तिक राय, डॉटर संजय वाछाड़, मयंक अग्रवाल, किशोर राय,राजेंद्र डसीला, जगदीश डालमिया, गोपाल सरकार, देवू मंडल, योगेंद्र सिंह रावत, पंकज बासु, गोविंद पोखरिया, रविंद्र विश्वास, विक्की राय,रविंद्र विश्वास, मनोज सरकार, तारक मंडल, रविंद्र अग्रवाल, राजकुमार शाह, जगदीश डालमिया, कृपा सिंधु हीरा,  विधान दास, नारायण सरदार, कृष्ण पद मंडल समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर 10 जून को आदर्श कॉलोनी स्थित भाजपा नेता के घर हथियारबंद बदमाशों को लेकर धावा बोलने और भयभीत करने के मुख्य दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार…

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। शहर में कथित सूदखोरी और ब्लैंक चेक के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। दर्जनों लोगों ने कुमाऊं कमिश्नर को शिकायत पत्र भेजकर एक व्यक्ति पर अवैध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण  निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली  -बोले-डैम का निर्माण कार्य बरसात से पहले करें पूरा

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर