गांधी पार्क में धू-धूकर जल उठा रावण,मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला

गांधी पार्क में धू-धूकर जल उठा रावण,मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला
-राम-रावण युद्ध के बाद आस्था के सराबोर में डूबा रुद्रपुर शहर
-सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम,भीड़ को नियंत्रित करने को बनाई बैरिकेटिग


एडिटर / शाहिद खान

रुद्रपुर।दशहरा के मौके पर गांधी पार्क में राम-रावण युद्ध के साथ रावण,मेद्यनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इसके अलावा शहर के कई स्थानों पर पुतलों का दहन किया गया। जिससे पूरा शहर आस्था के सरा बोर में डूब गया और श्रीराम के उदघोष से गांधी पार्क गुंज उठा। इसके अला वा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेटिग लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। 

बुधवार की शाम ढलते ही पांच बजे से गांधी पार्क में लोगों की आवाजाही शुरू होने लगी और साढे छह बजे पूरा मैदान भीड़ से भर गया। मौका था अ सत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व का। इस दौरान लक्ष्मी नारा यण मंदिर से राम और रावण की सेना ने कूच किया और युद्ध करते-करते गांधी पार्क प्रांगण में पहुंचे। जिसे देखकर लोगों की आस्था को ऊर्जा मिली और जयश्रीराम के जयकारे लगने शुरू हो गए। मंच पर जैसे ही राम और रावण का युद्ध अंतिम दौर पर था। तो विभीषण ने रावण की मृत्यु कैसे होगी का संदेश देकर राम को अवगत कराया। जिस पर राम ने रावण की नाभि पर तीर मारकर रावण का अंत किया और पुतलों पर तीर चलाकर रावण, मेद्यनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। पटाखों और आतिशबा जी की गुंज के साथ ही हजारों की तादाद में मौजूद लोग आस्थों के सरा बोर में डूब गए। इसके अलावा इंदिरा कालोनी स्थित शिव नाटक क्लब के अलावा भूरारानी में रावण,मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कि या गया। 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद