गांधी पार्क में मिला लावारिस शव   यूपी के जिला बरेली का निवासी बताया जा रहा है मृतक  

रुद्रपुर। मंगलवार शाम को बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र गांधी पार्क में एक लावारिस शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को किसी व्यक्ति ने गांधी पार्क में लावारिस शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया। चौकी प्रभारी के मुताबिक बुधवार को शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्क में मौजूद लोगों से जानकारी ली गई तो बताया कि मृतक यहां काफी समय से रह रहा था और बरेली का निवासी था। बरेली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा