गांधी पार्क में रन फॉर योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रुद्रपुर।10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए काउंटडाउन कार्यक्रम के रूप में आज शुक्रवार को गांधी पार्क रुद्रपुर में रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में किया गया। रन फॉर योगा का जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डॉ. आलोक कुमार शुक्ला ने कहा कि योग एक जीवन पद्धति है, आयुष मंत्रालय इसे समाज में पुनर्स्थापित किये जाने के लिये प्रतिबद्ध है। डॉ. आलोक ने प्रतिदिन योग को जीवन में अपनाने की अपील जनमानस से की। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से कई गंभीर बीमारियों जैसे मधुमेह, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर व फैटी लीवर आदि से पूर्णतः बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक स्वस्थता के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। रन फॉर योग कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही 200 से अधिक एनसीसी व एनएसएस के बच्चों व पीएसी जवानों ने भी प्रतिभाग किया। जिन्होंने गांधी पार्क के चारों ओर लगभग 1 किमी रनिंग की। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, नोडल अधिकारी कार्यक्रम संचालन डॉ. वीरेन्द्र सिंह रौतेला, एसीएमओ डॉ. राजेश आर्या, डीओ पीआरडी भूपेंद्र सिंह रावत, सिंचाई विभाग से प्रकाश पांडेय व लघु सिंचाई से सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद