गायों से भरा कैंटर समेत तीन दबोचे गौशाला भेजी जाएगी गाय, यूपी बार्डर पर पकड़ा वाहन

रुद्रपुर। यूपी बार्डर के पास पुलिस ने एक सूचना के बाद गायों से भरा कैंटर पकड़ लिया। इसमें दस दुधारू समेत कई अन्य गायें भरी थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस गायों को गौशाला भेजी जा रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर बार्डर पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरा वाहन पकड़ लिया। सूचना पर चौकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। वाहन में दुधारू गाय समेत 11 गायें बरामद हुयी। वाहन में सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पशु चिकित्सक को बुलाकर गायों का चेकअप कराया गया। इनमें अधिकांश गायें दुधारू थी। पुलिस गायों को गौशाला भेजने की तैयारी कर रही है। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। हिरासत में लिए तीनों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली