रुद्रपुर। गुरुद्वारा माथा टेकने की बात कहकर बहू कों बुलाकर ससुरालियों ने उस पर लाठी डंडों व धारदार हथिरयारों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। राज कौर पुत्री कश्मीर सिंह निवासी ग्राम जगतपुर थाना काशीपुर ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त सुबह 4 बजे उसके पति लखविन्दर सिंह, सास सुरेन्द्र कौर, लखविन्दर सिंह की प्रेमिका उमा देवी, जेठानी कैलाश कौर, जिन्होने मुझे धोखे से अपने घर ग्राम अर्जनपुर थाना रूद्रपुर बुलाया। कहा कि गुरूद्वारा बाबादीप सिंह पश्चियापुर जाना है माथा टेकने। महिला के मुताबिक जैसे ही वह अपनी सुसराल ग्राम अर्जुनपुर पहुंची । तभी लोगो ने गाली गलौच करते हुऐ उस पर जान से मारने की नियत से चाकू लाठी डन्डे व लोहे की रॉड से जान लेवा हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। बताया कि वह बडी मुश्किल से जान बचाकर भागी। महिला का आरोप है कि ससुराली उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। उसे अपनी जानमाल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच की जा रही है।




