गुरुद्वारा में माथा टेकने के बहाने बुलाकर ससुरालियों ने महिला पर बोला हमला

रुद्रपुर। गुरुद्वारा माथा टेकने की बात कहकर बहू कों बुलाकर ससुरालियों ने उस पर लाठी डंडों व धारदार हथिरयारों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।   राज कौर पुत्री कश्मीर सिंह निवासी ग्राम जगतपुर  थाना काशीपुर ने पुलिस को बताया कि  20 अगस्त  सुबह 4 बजे उसके  पति लखविन्दर सिंह, सास सुरेन्द्र कौर, लखविन्दर सिंह की प्रेमिका उमा देवी, जेठानी कैलाश कौर, जिन्होने मुझे धोखे से अपने घर ग्राम अर्जनपुर थाना रूद्रपुर बुलाया।  कहा कि गुरूद्वारा बाबादीप सिंह पश्चियापुर जाना है माथा टेकने। महिला के मुताबिक जैसे ही वह अपनी सुसराल ग्राम अर्जुनपुर पहुंची । तभी लोगो ने गाली गलौच करते हुऐ उस पर जान से मारने की नियत से चाकू लाठी डन्डे व लोहे की रॉड से जान लेवा हमला कर दिया।  जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। बताया कि वह बडी मुश्किल से जान बचाकर भागी। महिला का आरोप है कि  ससुराली उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है।  उसे अपनी जानमाल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच की जा रही है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी