गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष में नगर में विशाल शोभायात्रा

खटीमा। खालसा पंथ तथा पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के संस्थापक और सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा की शुरुआत खटीमा शहर स्थित गुरुद्वारा से किया गया। इस दौरान पूरे नगर में भव्य झांकियों के साथ विशाल जुलूस की शक्ल में शोभायात्रा निकालकर गुरु गोविंद साहब के संघर्षों, बलिदान और योगदान को याद किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में सिख संगत के साथ ही विभिन्न समाज के सैकड़ों लोगों तथा स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। जूलूस के दौरान शान्ति व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। वहीं सिख समाज द्वारा विशाल रूप से लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं खटीमा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह साहब की जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें दूर दूर से सिख संगत के लोगों तथा स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि विशाल लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं उन्होंने सबका आभार व्यक्त किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद